दरभंगा : राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उससे बचाव के लिये आवश्यक उपाय करने के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पटना में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस.एम. द्वारा दरभंगा जिला के सभी विद्यालय (निजी विद्यालय सहित ) महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/ कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से दिनांक 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था तत्काल स्थगित रहेगी परंतु मध्यह्न भोजन की राशि की गणना कर सीधे संबंधित छात्र के खातों में दिनांक 31 मार्च 2020 से पहले जमा करा दी जाएगी।

सभी आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे परंतु आंगनवाड़ी केंद्र से लाभुक महिलाओं को Take Home Ration दिए जाने की व्यवस्था जारी रहेगी तथा बच्चों के भोजन की राशि की गणना कर यह राशि सीधे संबंधित अभिभावकों के बैंक खाते में दिनांक 31/03/2020 के पहले जमा करा दी जाएगी।
वहीं 22 मार्च 2020 को प्रस्तावित बिहार दिवस का आयोजन भी स्थगित कर दिया गया है। बिहार दिवस के आयोजन के लिए अगली तिथि का निर्धारण बाद में किया जाएगा।

जिला अंतर्गत खेलकूद से संबंधित सभी तरह के आयोजन/सांस्कृतिक महोत्सव आदि स्थगित रखे जाएंगे। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है कि उनके कार्यालय में कर्मियों का एक साथ जुड़ाव ना हो. इसके लिए आवश्यकता अनुसार समूह – ग एवं अवर्गीकृत समूह के कर्मियों को दो समूहों में बांटकर उन्हें 1 दिन बीच कर कार्यालय आने का निर्देश संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रधान द्वारा दिया जा सकेगा।
परंतु स्वास्थ विभाग के सभी कर्मी लगातार ड्यूटी करते रहेंगे जिसके लिए उन्हें समुचित रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

बताया गया है कि भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।
दरभंगा जिला अंतर्गत अवस्थित सभी सिनेमा हॉल तथा संग्रहालय तत्काल प्रभाव से दिनांक 31 मार्च 2020 तक बंद करने का निर्देश दिए गये हैं। जिला अंतर्गत अवस्थित शॉपिंग मॉल को बंद किए जाने के संदर्भ में निर्णय बाद में लिया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !