दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहवाड़ा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी रमण कुमार ठाकुर उर्फ चुन्नु ठाकुर को पुलिस ने 65 दिन बाद अपहर्ता के चंगुल से मुक्त कराया है। व्यवसायी को मुजफ्फरपुर के जीरोमाईल स्थित सिक्युरिटी गार्ड एजेंसी चलाने वाले अजय सिंह के घर से बरामद किया गया है। व्यवसायी के बरामदगी में दरभंगा पुलिस ने एसटीएफ का भी सहयोग लिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया है कि अपहर्ताओं ने परिवार के सदस्यों से पहले व्यवसायी को मुक्त करने के एवज में 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिर यह रकम घटकर ढाई करोड़ पर आ गई और अंतत: 70 लाख रूपये पर छोड़ने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन परिवार वालों को शक था वे धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति हैं, इसलिए कही चले गए हैं। पुलिस ने कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। उन्होंने बताया कि व्यवसायी की अपहरण की प्लानिंग एक वर्ष से चल रही थी। जिसमें मुख्य भूमिका व्यवसायी के पिता के दोस्त के पुत्र रविरंजन कुमार की थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी को अपहरण करने के बाद अपराधी मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा गांव में एक मकई के खेत में रखा। योजना दिलीप सिंह के यहां रखने की थी, लेकिन ऐन वक्त पर उसने इंकार कर दिया। एक सप्ताह तक उसे मकई खेत में रखा। फिर उसे जीरोमाईल स्थित अजय सिंह के आवास पर लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। अपहृत को रखने एवं खाने के एवज में हामिद उर्फ अमित ने रवि कुमार को 50 हजार महीना पर रखे हुआ था। अपहर्ता ने व्यवसायी से पत्र भी लिखवाया कि फिरौती नहीं दी जाएगी, तो मुझे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस को भी सूचना नहीं देने की चेतावनी दी गई थी।
एसएसपी ने बताया कि टेक्निकल सेल के सहयोग से अपहर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर व्यवसायी को बरामद किया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 9 एमएम का पिस्टल, 9 कार्टन शराब, एक कार, दो मोटरसाईकिल, 19 मोबाईल, एक लैपटॉप, खुखरी और चाकू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार लोगों में शिवहर जिला के सरवरपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंंह, गायघाट थाना क्षेत्र जहांगीरपुर निवासी रविरंजन कुमार, मीनापुर थाना क्षेत्र के गुड़गांव निवासी अमरेन्द्र कुमार, सीतामढ़ी जिला के महेन्द्रवाड़ा गांव निवासी रोहित कुमार, गायघाट थाना क्षेत्र के सुमन कुमार, मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रवि कुमार, बैरगनिया थाना क्षेत्र के बब्लू झा, शिवहर के नवल स्वामी को गिरफ्तार किया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !