दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉक डाउन आदेश लागू होने के पश्चात् खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेशों के आलोक में जिला में आवश्यक वस्तुओं एवं अनिवार्य सेवाओं को रेगुलेट करने की कार्रवाई तेज़ी से की जा रहीं है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला में अवश्थित सभी किराना दुकानों को प्रातः 06ः00 बजे से संध्या 06ः00 बजे तक ही खुले रखने का आदेश जारी किया गया है । 6.00 बजे संध्या के बाद कोई भी किराना का दुकान खुला नहीं रहेगा. डीएम ने सभी एसडीओ को इसे कड़ाई से सुनिश्चित कराने को कहा है.
आटा मिल संचालकों को आदेश दिया गया है कि वे भारतीय खाद्य निगम से ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा लेंगे ताकि बाजार में गेहूँ अनुपलब्ध रहने पर उन्हें सीधे भारतीय खाद्य निगम, दरभंगा से गेहूँ उपलब्ध कराया जा सकें।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी / प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी एवं अन्य दण्डाधिकारी को कालाबाजारी पर पूर्ण रोकथाम हेतु सघन छापामारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है. उनके द्वारा की गई छापामारी से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन अपराह्न 03ः00 बजे तक जिला आपूर्त्ति कार्यालय एवं जिला गोपनीय कार्यालय के ई-मेल पर भेजी जाएगी ।

सदर एसडीओ राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि छापामारी अभियान के क्रम में एक दुकानदार को कालाबजारी करते पकड़ा गया है. उसके विरुद्ध नगर थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज़ कराई गयी है.
जिलाधिकारी ने प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र, दरभंगा को निदेश दिया है कि वास्तविक बाजार मूल्य प्रतिवेदन 11ः30 बजे पुरबाहन तक भेजना सुनिश्चित करेंगे.
वहीं कोरोना महामारी को लेकर सभी रोज़गार धंधे बंद हो गये है. इसके चलते मजदूरी करने वालों, छोटे मोटे काम कर गुज़ारा करने वालों के समक्ष खाने पीने की संकट उत्तपन्न हो गयी है.
इस संकट के समाधान हेतु निदेशानुसार कम्युनिटी किचेन चलाकर गरीब लोंगो को खाना खिलाने की व्य्वश्था आज से शुरू हो गयी है. यह कम्युनिटी किचेन आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में प्रारम्भ किया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !