Breaking News

यूपी में राशन की दुकानें कम पड़ रहीं, किराना स्टोरों को पीडीएस से जोड़ा जाए : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में राशन की दुकानें कम पड़ रही हैं इसलिए किराने की दुकानों को पीडीएस से जोड़ा जाए।

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस के संकट के दौर में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से राशन की दुकानें आपूर्ति के लिए कम पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के लिए गांवों, गली-मोहल्लों के किराना स्टोरों को जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) से जोड़ने का इंतज़ाम तुरंत किया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन की व्यवस्था कर जनता को भुखमरी से बचाना सरकार का प्रथम दायित्व है|

अखिलेश ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि आज प्रदेश की सड़कों पर जिस प्रकार लाखों लोग भूखे-प्यासे हैं और आपूर्ति के अभाव में जनता त्रस्त है, ऐसे में मुख्यमंत्री जी सपा सरकार के समय भोजन के लिए वितरित किए गये ‘समाजवादी राहत पैकेट’ को बाँटने का निर्देश ज़िलाधिकारियों को जारी करें जिनके नियम भी बने हैं. चाहें तो नाम बदल दें।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …