Breaking News

स्थानान्तरित पुलिसकर्मी जहां हैं वहीं ड्यूटी करेंगे : डीजीपी

लखनऊ ब्यूरो। डीजीपी एचसी अवस्थी ने स्थानान्तरण के बाद कार्यमुक्त होने के बाजवूद तैनाती वाले जिले में कार्यभार न संभाल पाने वाले पुलिसकर्मियों से उसी जिले में ड्यूटी करने का निर्देश दिया है, जहां वे मौजूदा समय में रह रहे हैं। तबादले के बाद अवकाश या अपने ज्वाइनिंग टाइम का उपभोग कर रहे वे पुलिसकर्मी लॉक डाउन के कारण तैनाती वाले जिलों में नहीं जा पा रहे थे। डीजीपी ने सभी जोनल एडीजी, आईजी-डीआईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मी जो आकस्मिक या उपार्जित अवकाश पर थे अथवा जो स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त होकर ज्वाइनिंग टाइम का उपभोग कर रहे थे, पूरे प्रदेश में लॉक डाउन के कारण आवागमन के साधन उपलब्ध न मिलने से नई नियुक्ति के जिले में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मी अब जिले में हैं, वहीं ड्यूटी कर सकते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों के जिले में आमद कराने पर संबंधित जनपदीय प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस द्वारा उनके तबादला संबंधी आदेशों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

ऐसे पुलिसकर्मी जिला मुख्यालय पर रिजर्व के रूप में मौजूद रहेंगे और उनसे आवश्यकतानुसार राजकीय कार्य का सम्पादन कराया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों के संबंध में कार्यवाही जिले की पुलिस लाइंस की जीडी में दर्ज की जाएगी। ऐसे पुलिसकर्मियों का पुलिस चिकित्सालय या जिला चिकित्सालय से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …