दरभंगा : पुलिस ने दरभंगा-बहेड़ी पथ में बहेड़ी की सीमा पर ददरवाड़ा गांव के समीप दिल्ली से दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के अमता गांव जा रहे दो ट्रक को पकड़ा है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
जिसमें ट्रक मालिक सहित इस इलाके के 50 मजदूर सवार थे। बहेड़ी अंचल के अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने बताया कि अमता गांव निवासी नथुनी साह दिल्ली में ट्रक के ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। दरभंगा आए सभी लोग मुख्य रूप से दिल्ली में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मजदूर ट्रक मालिक नथुनी साह के यहां ही कार्य करते हैं।

श्री कुमार ने बताया कि ट्रक से दिल्ली से दरभंगा आए ट्रक मालिक सहित सभी मजदूरों को गांव में ही क्वॉरेंटाइन करके रखा जाएगा।
श्री कुमार ने बताया कि दिल्ली से ट्रक अमता के लिए आया है इस बीच कितने थाना मिले होंगे किसी ने इस ट्रक को नहीं रोका। उन्होंने कहा कि बहेरी सीमा पर ट्रक को रोक कर सभी का स्वास्थ्य जांच करा कर उस गांव के मुखिया के आश्वासन पर होम काँऊरनटाईन में रहेंगे के शपथपत्र पर छोड़ दिया गया है। तत्काल ट्रक को थाना पर ही रखा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !