दरभंगा : 22 मार्च 2020 के अर्ध रात्रि से देशभर मे लॉक डाउन आदेश लागू है। इसके तहत सभी लोगों को अपने-अपने घर में ही रहने का आदेश था ।देश की सभी सरकारों द्वारा सभी लोगो को लॉक डाउन नियम का पालन करते हुए जहाँ है वहीं रहने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन रोजगार की तलाश में दिल्ली, मुंवई, कलकत्ता जैसे महानगरों में रह रहे अप्रवासी मजदूर एवं अन्य लोगों के लॉक डाउन नियम को तोड़ते हुए विभिन्न माध्यमों से अपने-अपने घरों में लौटने का सिलसिला लगातार जारी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा जिला में भी कलकत्ता, वर्धमान, दिल्ली आदि शहरों से बड़ी संख्या में लोगो का आने का सिलसिला जारी है. राज्य सरकार के आपदा सचिव द्वारा बताया गया हैं कि
लॉक डाउन अवधि में देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों को लौट रहे सभी लोगों को राज्य के सीमावर्ती जिलों से ही बसों/ ट्रकों आदि के माध्यम से संबंधित जिला मुख्यालय में भेजा जा रहा हैं. जिला मुख्यालय मे पहले से ही गाड़ियां तैयार रखी जायेगी एवं उसमें विठा कर उन्हें उन के गाँव भेजा जायेगा । इन सभी को अभी अपने-घर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। अगले 14 दिनो तक इन सभी को पंचायत/गाँव स्तर पर अवस्थित स्कूल भवन/पंचायत भवन मे क्वारेटाइन किया जायेगा।

मालूम हो कि दिल्ली /पूणे, मुवंई/कलकत्ता आदि शहरों मे कोरोना वायरस के संक्रमित पाए गये है। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐहितयात के तौर पर राज्य के बाहर से अपने घरों को लौटने वाले सभी लोगो को पंचायत स्तर पर क्वारेटाइन भवन मे ठहराया जायेगा। उन्हें वहां 14 दिनों तक रखा जायेगा एवं सभी लोगो की स्क्रीनिंग कराई जायेगी. 14 दिनों मे कोरोना बीमारी का कोई लक्षण नहीं पाये जाने पर उनहे अपने-अपने घरों में भेजा जायेगा।
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्याग राजन एस.एम पूरी स्थिति पर बराबर रखे हुए है। जिला मुख्यालय में पर्याप्त संख्या में गाड़ियां तैयार रखी गयी हैं. जिला मुख्यालय ने आवश्यकतानुसार ठहर ने एवं भोजन पानी की भी व्य्वश्था की गयी हैं.

नगर आयुक्त दरभंगा, सभी एसडीओ, कर्यापालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेनीपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी को वार्ड पार्षद एवं ग्राम पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर राज्य के बाहर से आ रहे सभी लोगो को पंचायत स्तर पर 14 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से क्वारेटाइन करने का निर्देष दिया गया है ।उन्होंने कहा हैं कि पंचायत क्वारेंटाइन में रौशनी एवं सुरक्षा की सारी सुविधाएं की गयी हैं। क्वारेटाइन मे भोजन/पानी चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी पंचायतो मे भी मुक्कमल तैयारी की जा रही है । इस हेतु गाँव/वार्डों मे अवस्थित स्कूल भवन, पंचायत भवन अथवा अन्य सार्वजनिक भवनो को क्वारेटाइन भवन बनाया गया है। यहाँ सभी बुनियादी सुविधाएँ जुटाने की कोशिश की जा रही है ।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से विनम्र अपील किया है कि सभी लोग स्त्री पुरुष, बच्चे बूढे लॉक डाउन अवधि मे अपने-अपने घर मे ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलेगे. क्रय विक्रय करते समय कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाये रखें । कोई भी व्यक्ति भीड़ का हिस्सा नहीं बने । सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करके ही हमस ब कोरोना बीमारी के प्रकोप से बच सकते है और कोरोना को हरा सकते है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !