Breaking News

बीते 5 दिनों में 499 बाइक समेत 655 वाहन जब्त, दरभंगा में 22 मामले दर्ज

डेस्क : कोरोनावायरस जैसी संक्रमण को लेकर देश में किए गए लॉक डाउन होने के बावजूद आम पब्लिक सड़कों पर आना नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले 5 दिन के अंदर जिले में 499 मोटरसाइकिल 89 टेंपो 67 चार चक्का वाहन को जप्त किया गया।

सभी वाहन मालिकों से जुर्माने के रूप में 4 लाख 99 हजार 3 सौ रुपये वसूली गई। 9 मोटरसाइकिल 67 टेंपो एवं 2 चार चक्का वाहन को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन मालिक के ऊपर 23 मार्च को जिले में 8 प्राथमिकी 24 मार्च को 5 प्राथमिकी 25 मार्च को 3 प्राथमिकी 26 मार्च को 3 प्राथमिक की एवं 27 मार्च को 3 प्राथमिकी दर्ज की गई है। किराना के सामानों में कालाबाजारी करने को लेकर लहेरियासराय थाना में एक मामला नगर थाना में एक मामला बिरौल थाना में एक मामला व्यवसाई के विरुद्ध दर्ज किया गया है। वहीं सात और मामले दर्ज किए गए हैं।

फाइल फोटो

एसएसपी बाबू राम ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर आगे भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर नहीं निकलने की हिदायत के बावजूद लोग मटरगश्ती करने सड़क पर निकल रहे हैं उनकी पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …