दरभंगा : डीएमसीएच में उस समय हड़कम्प मच गया जब आइसोलेशन वार्ड में जांच कराने के लिए लाए गए दो लोग आइसोलेशन वार्ड का पीछे का बाउंड्री वाल को फांद कर भाग गए। भागने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से दोनो को पकड़ में लिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरअसल सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब मामले में पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था। डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में जांच के लिए इन्हें लाया गया था। वहीं से यह दोनों व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस के जवान को भागते स्थानीय लोगो ने देखा तो कारण पूछा। पुलिस ने दोनों का हुलिया बता कर स्थानीय लोगो से उसके बारे में पूछा। लोग पुलिस की सहायता में तत्पर हो गए। लोगो को पहले लगा कि कोरोना का कोई संदिग्ध भागा है। इस कारण और भी ज्यादा सजगता से पुलिस के साथ खोज शुरू कर दी।

काफी मशक्कत के बाद मोहल्ला वासियों के सहयोग से दोनों को बंगाली टोला मुहल्ला के एक पुराने खंडहरनुमा मकान से पकड़ा गया। डीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड के दक्षिण छोर कैंपस के सटे हुए इस्माइलगंज मुहल्ला पड़ता है। इस्माइलगंज तथा आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस इन दोनों को पकड़ सकी।

बताते चलें कि इन दोनों को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था जहां के बाउंड्री वाल का दीवार फांद कर मंगलवार को ये भाग निकले थे।

इनके पकड़े जाने पर लोगों को पता चला कि इन दोनों को शराब मामले में पकड़ा गया था जिसे जांच करने के लिए आइसोलेशन वार्ड डीएमसीएच में लाया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !