डेस्क : कोविड-19 को लेकर लागू लॉक डाउन के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के भठियारीसराय (धोबी मोहल्ला) में संजीत चौधरी और शोभा देवी के 3 वर्षीय पुत्र शौर्य चौधरी का जन्मदिन मनाकर पुलिस पब्लिक मित्रता का मिशाल कायम किया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
रविवार शाम यातायात थानाध्यक्ष जयनंदन 3 वर्षीय बच्चे शौर्य के घर बड़ा सा केक और टॉफी लेकर पहुंचे तो बच्चे की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। पेशे से ड्राइवर और अनुसूचित जाति के संजीत ने अपने बच्चे के बर्थडे को लेकर काफी खुश थे लेकिन लॉक डाउन के कारण वह कुछ विशेष कर नहीं पाये। ऐसे में दरभंगा पुलिस उसके घर बच्चे के जन्मदिन का सारा सामान लेकर पहुंची और उसका जन्मदिन मनाया। बर्थडे केक काटने के बाद हैप्पी बर्थडे सौर्य के साथ जब पुलिसकर्मी और बच्चे के माता पिता ने घर में रहे सुरक्षित रहे का गीत भी गाया और इसका संकल्प लिया।

यातायात थानाध्यक्ष जयनंदन ने वहां घर में रहे और सुरक्षित रहे का महत्व माता-पिता को समझाया और उन्हें अपने घर के समीप रहने वाले लोगों से इस का पालन कराने का वचन लिया। बच्चे के पिता ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में निराशा का भाव नहीं होगा और पुलिस के इस काम से पुलिस पब्लिक मित्रता को काफी बल मिलेगा और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर यातायात थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, टुनटुन पासवान, विनोद सिंह, दीपक कुमार एवं असलम हुसैन ने आसपास के घरों में रह रहे लोगों से घर में रहे और स्वस्थ रहें एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने का पाठ पढ़ाया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !