डेस्क : दरभंगा के सीएम कालेज के अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो राम विनोद सिंह ने कुलपति प्रो राजेश सिंह को कोरोना संक्रमण से निपटने हेतु ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कोरोना रिलीफ फंड में पचीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

कुलपति प्रोफेसर सिंह ने चेक प्राप्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारा सहयोग करना मानवता की सेवा करना है। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से प्रो राम विनोद सिंह को इस सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !