पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार सरकार कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. इसके तहत पटना में नगर निगम (Nagar Nigam) के द्वारा आने-जाने वाली गाड़ियों का सैनिटाइज किया जा रहा है. पटना के हड़ताली मोड़ पर खड़ी मूवेबल वैन, सड़क पर गुजरने वाली, हर दो और चार पहिया वाहन को सैनिटाइज कर रहा है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस सैनिटाइजेशन कार्य में लोगों की रूचि भी बढ़-चढ़कर देखने को मिल रही है. लोग खुद अपनी गाड़ी रोककर सैनिटाइज करवा रहे हैं. इससे पहले, मंगलवार को बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha) में सैनिटाइजेशन का काम किया गया था. विधानसभा परिसर में नगर निगम ने सैनिटाइजेशन का काम किया था. नगर निगम ने परिसर के कोने-कोने को सैनिटाइज किया था, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके.

वहीं, विधानसभा भवन में कर्मियों के इंट्री पर थर्मल स्क्रिनिंग (Thermal Screening) की व्यवस्था की गई है. इसके मुताबिक, कर्मियों को प्रवेश करने के दौरान अपनी जांच करवानी होगी, तभी वह परिसर के अंदर प्रवेश कर पाएंगे. बता दें कि बिहार में नोवेल कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है.
राज्य में लगातार तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इस बीच, सरकार के आदेश पर राज्य में कई सरकारी भवन, इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थल में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है.
इधर, राज्य में कोरोना के 42 मरीज ठीक हुए हैं. जबकि सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है. इसमें एक मुंगेर और एक वैशाली का मरीज शामिल है. संजय कुमार ने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों में डोर ट् डोर (Door To Door) सर्वे भी किया जा रहा है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !