Breaking News

लॉकडाउन :: फूल की खेती करने वाले किसान की बदहाली, बिक्री नहीं होने पर सरकार से मुआवजे की मांग

विक्रम (बिक्कु कुमार का रिपोर्ट) : लॉक डाउन की वजह से पटना के ग्रामीण इलाके विक्रम नौबतपुर और दुल्हिन बाजार के मालाकार किसान काफी प्रभावित हुए हैं। लॉक डाउन के कारण मंदिर शादी समारोह जैसे कार्यक्रम बंद होने के कारण फूलों की बिक्री बंद है। ऐसे में कर्ज लेकर फूलों की खेती करने वाले किसानों की कमर टूट गई है। किसानों का कहना है कि कर्ज लौटाना तो दूर अब भुखमरी जैसी स्थिति होती जा रही है।

तीसरी बार लॉक डाउन में कई कार्यो के लिए छूट दी गई है लेकिन फूल की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने कोई छूट नहीं दी है। जिसके बाजार में फूलों की मांग बिल्कुल नहीं है। किसानों की मांग है कि सरकार उन्हें भी कुछ छूट दे ताकि उनके फूल बिक सके।

किसान चिंतित

किसानों की चिंता है कि उनका परिवार कैसे चलेगा अगर ऐसा हाल रहा तो आने वाले समय में भुखमरी की स्थिति हो जाएगी।

बता दें कि लॉक डाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल और कार्यक्रम बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि शादी विवाह में भी ज्यादा भीड़ और सजावट पर रोक लगा दी गई है जिसके बाद से फूलों की खेती करने वाले किसान काफी प्रभावित हुए हैं किसानों की चिंता है कि उनका परिवार कैसे चलेगा। अगर ऐसा हाल रहा तो आने वाले समय में भुखमरी की स्थिति हो जाएगी।

सरकार से आस

फूलों की खेती करने वाले किसान धर्मवीर और सुरेश भगत बताते हैं कि कर्ज लेकर दूसरे से खेत लिया था और फूलों की खेती की थी उम्मीद थी कि फूलों की अच्छी बिक्री होगी और कर्ज चुकाने के साथ साथ कुछ कमाई भी होगी लेकिन करोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। किसान अब सरकार से आस लगाए बैठे हैं वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …