दुल्हिन बाजार (बिक्कु कुमार का रिपोर्ट) : फतेहपुर गांव के बाजार में भैंस चरा रहे दो लोगों की ठनका की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक दुल्हिन बाजार के फतेहपुर गांव निवासी लालबाबू यादव का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव और दूसरा इसी गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन मियां का पुत्र मुहम्मद दानिश बताया जाता है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
घटना की सूचना पाकर दुल्हिन बाजार थाने की पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। अंचला अधिकारी राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी आदि अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया जिसके बाद अंचला अधिकारी ने मृतक कमलेश यादव की पत्नी धर्म शीला देवी और मृतक मोहम्मद दानिश की मां रेहाना खातून के हाथों में आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी नेदोनों मृतकों के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के ₹20000 हजार रुपए की धनराशि देने की आश्वासन दिया।

दुल्हिन बाजार थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है घटना के बाद से फतेहपुर गांव में मातम छाया हुआ है बताया जाता है कि सुबह फतेहपुर गांव से पश्चिम बाजार में कमलेश यादव और दानिश भैंस चराने के लिए निकले थे। इसी बीच तेज गति के साथ आंधी पानी के साथ ठनका उनके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल के पास ही हो गई वही घास चर रही भैंसों को कुछ नहीं हुआ।

आंधी बारिश जब शांत हुआ तो ग्रामीणों की नजर खेत में गिरे दोनों लोगों पर पड़ी शोरगुल पाकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण जूते और तुरंत इस घटना की सूचना दुल्हिन बाजार थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर दल बल के साथ थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पहुंचे और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !