पटना / फतुहा (श्रवण राज) : कोरोना वायरस के चलते बैंककर्मी लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसे में टीम सोशल सर्विस सम्मसपुर फतुहा द्वारा शहर में पंजाब नेशनल बैंक, उज्जीवन बैंक, एक्सीस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक, केनरा बैंक, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, आईसीसीआई बैंक के बैंककर्मियों को कार्टूनिस्ट अमरेन्द्र द्वारा बनाए गए कार्टून-स्लोगन पोस्टर प्रदान किया गया।

साथ ही टीम द्वारा मास्क, सैनिटाइजर तथा अंग-वस्त्र देकर बैंककर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी बैंककर्मियों ने सम्मानित होते हुए टीम सोशल सर्विस के सदस्यों के सामाजिक कार्यों की सराहना किया और धन्यवाद दिया।

मुख्य रूप से अनिलराज, राजन जी, पंकज जी, सिक्को जी, सुधीर जी, सुमित जी, संतोष जी लगातार टीम सोशल सर्विस के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आनंद पाठक भी साथ दे रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !