डेस्क : कोरोना-वायरस संक्रमण से बचाव में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। सफाई कर्मियों को कोरोना वारियर्स से संबोधित किया जाता है। जिन्हें बुधवार को ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
शहर के शाहगंज बेंता में वार्ड 35 के सफाईकर्मियों को आइरा द्वारा किया गया सम्मानित
उक्त आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 35 के सफाई कर्मी विजय, रवि,सूरज,नथुनी और छेदी का माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मास्क, साबुन और हैंड गलब्स भेंट दिया गया।
आइरा के प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल जी, दरभंगा जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्रवंशी, विजय भारती और राकेश सिंह राका द्वारा इस सम्मान समारोह का सफल आयोजन हुआ।

आइरा द्वारा बताया गया कि शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की बड़ी भूमिका है। खासकर कोरोना-वायरस संक्रमण को देखते हुए इनकी अहमियत काफी बढ़ गई है। लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने में इनका सहयोग करना चाहिए। साथ ही नगर निगम वार्ड 35 के सफाई कर्मियों की खूब तारिफ की गई।

बता दें कि कोरोना-वायरस संक्रमण की बचाव व लॉकडाउन कानून का पालन करने में जुटे मीडिया कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की काफी तारीफ हो रही है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !