दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव) : मिथिलांचल की श्रवण कुमारी ज्योति को सम्मानित कर एस.एन.डी .विजन सिविल सर्विस सेन्टर फाउंडेशन गौरवान्वित महसूस कर रही है ।

ज्योति कुमारी के अदम्य साहस, जिवटता एवं संकल्प शक्ति को फाउंडेशन के निदेशक अजय किशोर ने सलाम किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

15 वर्ष की ज्योति द्वारा अपने बीमार पिता को हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा लगभग 1200 किलोमीटर दूरी तक लाने का भागीरथी प्रयास अचंभा करने वाला है ।

फाउंडेशन के निदेशक अजय किशोर ने ज्योति कुमारी को आर्थिक सहायता के रुप में 29000 रुपये का चेक, मोमेन्टो के अलावा सम्पूर्ण शिक्षा की जिम्मेवारी लेते हुए 2 लाख 55 हजार रुपए की सहायता का एक पत्र भी सौंपा ।

एस.एन.डी विजन सिविल सर्विस सेन्टर फाऊंडेशन दरभंगा के प्रथम सांसद नारायण दास की स्मृति मे चलाया जा रहा है जो शिक्षा के क्षेत्र मे अलख जगाने के अलावा सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रसर रहती है । यहाँ यह ज्ञात रहे कि श्री नारायण दास एवं उनके पौत्र सह फाउंडेशन के निदेशक अजय किशोर दरभंगा की ही माटी की उपज हैं ।

इस अवसर पर समाजसेवी निर्भय भारद्वाज की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय है क्योंकि ज्योति कुमारी की जिवटता को सर्वप्रथम उन्होंने ही सामने लाया । मौके पर फाउंडेशन के अन्य सदस्य राजेश मह्था, आनंद कुमार मंडल , राजेश सहनी सहित कई समाजसेवी भी उपस्थित थे।
बता दें कि ज्योति के जज्बे को सलाम करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने जमकर तारीफ की है। साथ ही साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी ज्योति के जाबांजी को आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़ें…
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !