Breaking News

प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ किया ज्योति का सम्मान।

दरभंगा (राकेश कुमार सिंह) आज प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ के द्वारा गुड़गांव से चलकर दरभंगा अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर लाने वाली मिथिला की साहसी बेटी ज्योति कुमारी का कंपाउंडर एसोसिएशन दरभंगा उनके पैतृक गांव सिरहुल्ली जाकर एक बैग के साथ सैनिटाइजर ,मास्क, सूट, समीज ,दुपट्टा ,मेडल साबुन, डायरी सहित अन्य सामानों के साथ सम्मानित किया गया ।

कंपाउंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव ने कहा स्वास्थ्य संबंधी हर समस्याओं के लिए कंपाउंडर एसोसिएशन निशुल्क इलाज की व्यवस्था अपने स्तर से करवाएगी।सचिव नवोद कुमार सिंह ने कहा मां जनक नंदिनी जानकी सीता की धरती मिथिलाआज गौरवान्वित महसूस कर रही है एक बेटी कलयुग में श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए अपने बीमार विकलांग पिता को गुड़गांव से 8 दिन 7 रात की यात्रा कर साइकिल चलाते हुए दरभंगा जिला के अपने पैतृक गांव सिरहल्ली तक पीछे बिठाकर लाई


आज दरभंगा के साथ साथ बिहार एवं देश का भी मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए और बेटी होने के गर्व का एहसास समाज को करवाते हुए अपने गांव और समाज का भी नाम रोशन की है जिसमें कंपाउंडर एसोसिएशन के


वीरेंद्र जी ,वरुण जी ,ललित जी, वर्मा जी,धीरज आदि ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया एवं पिता पुत्री को थर्मलस्कैन कर उनके घर एवं आसपास को सैनिटाइजेशन भी करवाया गया।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …