Breaking News

दरभंगा : ‘‘ हर घर नल का जल ’’ एवं ‘‘ घर तक पक्की गली-नालियाँ ’’ के क्रियान्वयन हेतु बैठक।

दरभंगा। जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के अन्तर्गत ‘‘ हर घर नल का जल ’’ एवं ‘‘ घर तक पक्की गली-नालियाँ ’’ के क्रियान्वयन हेतु बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। दरभंगा जिला मे मुख्यमंत्री निश्चय योजना ‘‘ घर-घर शौचालय’’ अन्तर्गत केवटी के दिघियार, बहेड़ी के हरहच्चा एवं अलीनगर के नरमा नवानगर पंचायत को बाहर में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है। प्रथम चरण में इन्हीं तीनो ग्राम पंचायतों में ‘‘ हर घर नल का जल ’’ एवं ‘‘ घर तक पक्की गली नालियाँ ’’ योजना की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए वार्ड स्तर पर वार्ड विकास समिति बनायी जाएगी। इसमें सात सदस्य होगें। वार्ड सदस्य अध्यक्ष होगें, पंच उपाध्यक्ष एवं अन्य पाँच में से तीन महिलाएँ निश्चित रूप से रहेंगी। साक्षर एवं जानकार व्यक्ति को सचिव के रूप में चयन किया जाएगा। अध्यक्ष एवं सचिव का संयुक्त बैंक खाता खुलवाया जाएगा। इसी खाते में इन योजनाओं की राशि सरकार के द्वारा दी जाएगी। यह समिति वार्डों में प्राथमिकता सूची बनाएगी। जिला स्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय, पंचायत स्तरीय एवं वार्ड स्तरीय समिति के गठन का आदेश निकाला जाएगा। इसमें समिति के दायित्वों को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया जाएगा। पेयजल आपूर्त्ति हेतु सर्वे का कार्य करवाया जाएगा। वार्ड में परिवार की संख्या का सर्वेक्षण होगा। एक वार्ड में एक बोरिंग एवं आवश्यकतानुसार पानी की टंकी लगवायी जाएगी। लोक निर्माण समिति का गठन मुखिया के द्वारा किया जाएगा। वार्ड में रह रहे परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 70 लीटर जल आपूर्त्ति के आधार पर वार्डवार जल के खपत की गणना की जाएगी। पाईप बिछाने, बोरिंग गड़वाने एवं टंकी लगवाने हेतु पी0एच0ई0डी0 विभाग के अभियंता तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। विद्युत आपूर्त्ति हेतु वार्ड में विद्युत आपूर्त्ति के स्थिति को दुरूस्त किया जाएगा। बोरिंग संचालन हेतु वार्ड कमिटी का गठन किया जाएगा। तकनीकी तथा गैर- तकनीकी कर्मियों का नियोजन किया जाएगा। चयनित परिवारों का वार्ड सभा एवं ग्राम सभा में अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। योजना को ग्राम पंचायत द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दिया जाएगा एवं राशि हस्तानान्तरित की जाएगी। कार्य स्थल पर मापी पुस्त एवं मास्टर रोल का संधारण करवाया जाएगा। योजनाओं के अनुश्रवण एवं निगरानी हेतु समिति गठित की जाएगी। उपभोगताओं से ली जाने वाली शुल्क का भी निर्धारण किया जाएगा। इसी प्रकार ‘‘ घर तक पक्की गली-नालियाँ ’’ योजना का क्रियान्वयन करवाया जाएगा।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, डीआरडीए निदेशक जेड हसन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी केवटी, बहेड़ी एवं अलीनगर, मुखिया ग्राम पंचायत हरहच्चा, दिघियार, नरमा नवानगर उपस्थित थे।

 

 

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …