Breaking News

बिहार :: 4 स्टार्ट-अप आइडिया संग 8 सदस्यीय टीम जायेंगी बिहार टू चाईना, सीमा पार व्यापार मेला में देगी प्रजेंटेशन

picsart_11-05-08-35-43-320x241उ.स.डेस्क: चीन के गुइंज्हू में सीमा पार व्यापार मेला 2016 का आयोजन हो रहा है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, वियतनाम, बेल्जियम जैसे देश शामिल हो रहे हैं. 9 से 11 नवंबर तक आयोजित इस मेले में वहाँ की सरकार ने बिहार को भी आमंत्रित किया है. बिहार उद्यमी संघ, बिहार सरकार और पटना यूनिवर्सिटी की संयुक्त टीम में बिहार उद्यमी संघ के सचिव के नेतृत्व में 8 लोग बिहार से चीन जायेंगे. चीन जाने वालों में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति वाईसी सिम्ह्दरी भी शामिल है. इसके लावा संघ के अध्यक्ष कौशलेंद्र, सचिव अभिषेक कुमार, डीएनएस के निर्देशक कुमार प्रियंजन, राज डेरी के पंकज कुमार सिंह,और प्रतिश आनंद शामिल है.बिहार की टीम स्टार्ट-अप आइडिया और उद्योग नीति के साथ संभावनाओं पर चर्चा करेगा. जिसमें बिहार अपना 4 स्टार्ट-अप आइडिया का प्रजेंटेशन देंगे जिनमें आईटी, कृषि, स्वास्थ-सेवा और पर्यटन शामिल है. उम्मीद है कि इन चारों आइडिया में चीन की ओर से इन्वेस्टमेंट आयेगा. उपर्युक्त जानकारी बिहार उद्यमी संघ के सचिव अभिषेक कुमार ने दी.
बता दें कि भारत की ओर से बिहार के अलावा आन्ध्रप्रदेश और नई दिल्ली के प्रतिनिधि भी चीन के व्यापार मेला में शामिल होंगे.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …