डेस्क : दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के बीडीओ के रूप में डॉ शशि प्रकाश ने पदभार ग्रहण किया है। प्रखंड कार्यालय में डॉ शशि प्रकाश ने निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ डॉ शशि प्रकाश ने कहा कि सब लोगों को साथ लेकर चला जाएगा। निचले स्तर तक के लोगों को विकास के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अभी तो कोरोना काल चल रहा है। सरकार के द्वारा जो भी दिशा-निर्देश मिल रही है। उसके आलोक में कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील की है कि वर्तमान कोरोना काल में शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग जरूर करें।

पदभार ग्रहण करते ही डॉ शशि प्रकाश को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में युवाओं के दिलों में राज करने वाले सिंहवाड़ा उतरी के विकास बॉस ने बीडीओ डॉ शशि प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि डॉ शशि प्रकाश के पुनः आगमन से प्रखंडवासियों में खुशी की लहर है। विकास बॉस ने यह भी कहा कि डॉ शशि प्रकाश के आने से प्रखंड में विकास कार्य बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ने की उम्मीद लोगों में जगी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !