Breaking News

आरएसएस कार्यालय में शैक्षणिक महासंघ द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित

डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय बलभद्रपुर स्थित आरएसएस कार्यालय मे राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के विश्वविद्यालय संयोजक प्रोफेसर अजीत चौधरी के अध्यक्षता मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के दुसरे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की।

अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शैक्षणिक महासंघ के विश्वविद्यालय संयोजक प्रोफेसर अजीत चौधरी ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। श्रद्धेय अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन की कल्पना को चरितार्थ होते देखा।

कार्यक्रम मे विभाग प्रचारक राजाराम जी,विभाग कार्यवाह दिलीप झा,विधान पार्षद डाँ अर्जुन सहनी,अविनाश कुमार,डाँ कन्हैया चौधरी,प्रोफेसर रतन चौधरी, प्रोफेसर अनिल कुमार झा,प्रोफेसर विवेकानंद झा,प्रोफेसर अवधेश मिश्र, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,मुकुन्द चौधरी,सुबोध चौधरी,ज्योति कृष्ण झा लवली,डाँ प्रशांत,डाँ देवान्त,सुबोध चौधरी,सुरज चौधरी,हेमंत झा,अमरनाथ झा,अजय मिश्रा,कमलेश चौधरी,शिवशंकर झा,ज्वाला चन्द्र चौधरी,पंकज झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *