डेस्क : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई के पुण्यतिथि पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा दरभंगा शहर के हसन चौक पर ग्रुप हेल्थ क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेई का श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई जिसमें युवा कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिला व प्रदेश पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिप प्रज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस संबंध में बताते हुए जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं प्रेरणा स्रोत हैं उनके प्रधानमंत्रित्व काल में संपूर्ण देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक बदलाव की नींव रखी गई।श्री झा ने बताया मिथिला क्षेत्र के लिए अटल बिहारी किसी भगवान से कम नहीं थे।हम करोड़ों मिथिला वासियों के मातृ भाषा मैथिली को अष्टम अनुसूची में स्थान दिलाना हो या स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से दरभंगा को जोड़ दो भागों में विभक्त मिथिला को जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य हो या दरभंगा में मिथिला मखाना अनुसंधान केंद्र की स्थापना कराना हो मिथिला क्षेत्र के लोगों के लिए अटल जी ने निश्चित ही एक नए युग का सृजन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के किए गए महान कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता मिथिला के लिए किया गया उनका ऐतिहासिक काम आने वाले पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा युग युगांतर तक श्रद्धेय अटल जी महामानव के रूप में याद किए जाएंगे।
जिला प्रवक्ता अधिवक्ता तनवीर उल हसन ने अटल जी को अपना आदर्श बताते हुए उनके द्वारा किए गए महान कार्यों की चर्चा की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह,जिला प्रवक्ता मनीष जायसवाल, अधिवक्ता तनवीर हसन,लक्षमी नारायण साह,संजीव बलिदानी, रूद्र मंडल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, जिला प्रवक्ता सौरभ ओझा, कमल क्लब जिला संयोजक राम लखन झा,जिला मंत्री रमण यादव ,सुमित झा,मो रशीद,मानव झा,शरफराज आलम, अमरजीत यादव आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !