Breaking News

ODI : धोनी के अचानक संन्यास लेने से करोड़ों फैन्स मायूस – राजेश्वर राणा

डेस्क : बिहार प्रदेश युवा जदयू के संगठन सचिव सह मुजफरपुर नगर प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर दुख जताया राजेश्वर राणा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे चमकता सितारा जिसने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नए मुकाम तक पहुंचाया।

कप्तान रहते अपने चकित कर देने वाले फैसले से न जाने कितने कीर्तिमान किये चाहे 2007 के T20 विश्वकप का आखरी ओवर जोगिंदर शर्मा से करवाना जब सब चकित रह गए थे और भारत T20 विश्वकप चैंपियन बना या फिर 2011 के विश्वकप में एक लीडर की तरह फर्स्टडाउन आके एक शानदार पारी खेल कर भारत को विश्व चैंपियन बनाना हो अपनी अदभुत नेतृत्व क्षमता से महेंद्र सिंह धोनी ने हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी का दिल जीता।

उन्होंने कहा के वो महेंद्र सिंह धोनी थे जिनकी कप्तानी में भारत क्रिकेट के तीनों फॉरमेट एकदिवसीय क्रिकेट, ट्वेंटी क्रिकेट, और टेस्ट क्रिकेट में अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहले पायदान पर पहुंचा परिस्थिति चाहे जैसी भी हो अपने शांत व्यवहार और शालीन व्यक्तित्व से धोनी ने सबको मोहित किया।

भारतीय क्रिकेट के उस उम्दा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया ये पूरे क्रिकेट जगत और हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए एक दुखद खबर है। उन्होंने कहा के जिसने भी धोनी को मैदान पर खेलते देखा है वो कभी भी उनको नही भूल पायेगा और जब जब भारतीय क्रिकेट का नाम लिया जाता रहेगा।

आपका नाम उसमें सबसे शीर्ष खिलाड़ियों और उम्दा कप्तान में आएगा। युवा जदयू के संगठन सचिव राजेश्वर राणा ने अंत में कहा के धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना भारतीय क्रिकेट और सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए दुखद पल है और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के आगामी जीवन के लिए सुभकामनाएँ दी

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *