डेस्क : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा अचानक कर अपने चाहने वालों को चौंकाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अचानक ODI से अलविदा कह अपने फैन्स को बड़ा झटका दिया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद. शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये.

धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बेहद शायराना अंदाज में अलविदा कहा है. उन्होंने जो वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है, उसमें उनके क्रिकेट कैरियर की कई तसवीरें हैं, लेकिन उस वीडियो में मुकेश का गाना बज रहा है…..मैं पल दो पल का शायर हूं…पल दो पल मेरी कहानी है…पल दो पल मेरी हस्ती है….पल दो पल मेरी जवानी है…
कोरोना संकट के समय में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर धौनी ने एक बार फिर से अपने समर्थकों को चौका दिया है. इससे पहले भी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा अचानक की थी और अपने चाहने वालों को बड़ा झटका दिया था. मालूम हो धौनी पिछले साल 2019 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला.

धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास की घोषणा कर दी है, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देख सकते हैं. मौजूदा आईपीएल को लेकर वो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन भी कर लिया है.

महेंद्र सिंह धौनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद मिल चुकी है. झारखंड रांची के माही को 2018 में पद्म भूषण, 2009 में पद्म श्री और 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा लगातार दो साल 2008 और 2009 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द क्रिकेटर चुने गये. इसके अलावा आईसीसी ने 2009, 2010 और 2013 में प्लेंइग इलेवन का कप्तान भी चुना.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !