दरभंगा : जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। दो युवकों में एक इंटर का छात्र है वहीं दूसरा 28 वर्षीय एक युवक भी है। दोनों युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों द्वारा यूडी केस दर्ज कराया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रोहेलागंज स्थित एक लॉज से शुक्रवार को पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। लोगों का कहना है कि यह कमरा 2 दिनों से अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया मृतक की पहचान पथरा गांव निवासी जगदीश मंडल के पुत्र 19 वर्षीय कन्हैया मंडल के रूप में की गई।

परिजनों के अनुसार कन्हैया से 3 दिन पूर्व मोबाइल पर उनकी बातचीत हुई थी। कन्हैया दो बार मैट्रिक की परीक्षा फेल हुआ था। उसके बाद पास होने के बाद इंटर की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही मेडिकल की तैयारी कर रहा था। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर नगर थाना क्षेत्र के बांग्लागढ़ वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार रमेश कुमार अग्रवाल के 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ने खुदकुशी कर ली। मृतक कविता ने घटना के बारे में पुलिस को बताया कि सुबह 7:00 बजे रोहित अपनी मां को दूसरे मंजिल से पंखा लेकर आने की बात कह कर गया। काफी देर तक जब नहीं लौटा तो घर के लोग दूसरी मंजिल पड़ गए। परिजनों ने देखा कि रोहित लोहे की पाइप में प्लास्टिक की रस्सी से लटका था। आनन-फानन में लोग उसे निजी नर्सिंग होम ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !