Breaking News

कृषि बिल के विरोध में विपक्ष का बिहार बंद, दरभंगा में पैदल मार्च

देखें वीडियो भी….

दरभंगा : संसद द्वारा पारित किसान बिल को किसान विरोधी बिल बताते हुए राजद ,जन अधिकार पार्टी और माकपा वाले ने राज्य व्यापी आह्वान कर चक्का जाम करने का ऐलान किया था इसको लेकर राजद के कार्यकर्ताओं सुबह से ही सड़कों पर निकल कर सरकार के विरोधी नारेबाजी करते हुए किसान बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। पैदल मार्च कर्पूरी चौक से निकलकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए दरभंगा समाहरणालय पहुंचा।

राज्यव्यापी प्रदर्शन

इस दौरान राजद कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की वहीं राजद नेता कुमार गौरव ने कहा कि कृषि क्षेत्र के संबंधित विधेयक को सदन के दोनों सदनों से पारित किया गया है जनतंत्र के काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।

जिला राजद दरभंगा

वहीं उन्होंने सरकार को किसानों और गरीबों विरोधी बताते हुए कहा कि एनडीए की सरकार हर वर्ग के साथ छल कर रही है मौजूदा सरकार मजदूर युवाओं के बाद अब किसान का भी विरोधी है एवं चंद पूंजीपतियों के इशारे पर इसे लागू करने पर आमद है अगर किसान बिल वापिस नहीं हुआ तो हम लोग लगातार आंदोलन करेंगे ।

कुमार गौरव राजद टीम

वही राजद नेता कुमार गौरव ने कहा की यह सरकार किसान विरोधी है और जब तक किसान बिल वापस नहीं लेते हैं तब तक हम लोग सड़क से लेकर के सदन तक आंदोलन करते रहेंगे क्योंकि इस तरह से आंदोलन करके हम लोग सरकार को चेतावनी का काम कर रहे हैं।

हिदायतुल्लाह महासचिव जिला राजद दरभंगा

वहीं राजद दरभंगा जिला के महासचिव हिदायतुल्लाह समेत कई राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के किसान बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *