दरभंगा : विधानसभा चुनाव से पूर्व एमसीसी सहित असामाजिक तत्वों,शराब माफियाओं,हथियार सप्लायर एवं पूर्व के चुनाव में गड़बड़ी करने वाले सांप्रदायिक रूप देने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी बाबूराम ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा है कि शराब माफियाओं की थाना स्तर पर सूची तैयार पूर्व में कराई गई है शराब माफियाओं के गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लोगों के द्वारा धन बल के द्वारा चुनाव में गड़बड़ी या हिंसा फैला सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को पहले चरण का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय तथा मंडल मुख्यालय स्तर पर दिया जा चुका है कुशेश्वरस्थान दियारा क्षेत्र के अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु सीमावर्ती जिलों समस्तीपुर सहरसा खगड़िया के साथ संयुक्त रुप से रणनीति बनाई गई है इस कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय से एसटीएफ बल शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। वर्ष 2015 के चुनाव में प्रत्येक बूथ के लिए अर्धसैनिक बल उपलब्ध कराए गए थे इस बार भी बड़ी मात्रा में अर्ध सैनिक बल उपलब्ध होने का अनुमान लगाया जा रहा है। चुनाव से पूर्व अभियान हेतु केंद्रीय बलों के पहुंचने की संभावना है। वही अंतर जिला चेक पोस्ट तथा जिले के अंदर नाका एवं एसएसटी टीमों के कार्य को पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाइंग स्क्वायर गठन किया गया है।

वहीं एसएसपी ने कहा है कि आर्म्स सत्यापन जिन लोगों के द्वारा नहीं कराए गए हैं उनके लाइसेंस निलंबन हेतु प्रस्ताव तथा आर्म्स जप्ती 24 घंटे के अंदर करने हेतु सभी थाना को निर्देशित किया गया है। इधर दरभंगा के नए सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद एवं सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने चुनाव से पूर्व सभी सदर अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी को प्रशिक्षण दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !