सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : मंगलवार को दरभंगा में चेकिंग के दौरान एक करोड़ रूपए से अधिक नकद राशि बरामद हुई है. वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बंडल की गिनती के अनुसार 1 करोड़ 11 लाख 9 हजार एक सौ पचास रूपए नकद राशि के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि बिशनपुर थाना के पास वाहन चेकिंग के दौरान नकद राशि बरामद हुई है. चेकिंग टीम में विशनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार मंडल समेत एसएसबी 703 A कम्पनी भी शामिल थे।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि दरभंगा जिला के बिशनपुर थाना एवम ssb टीम के द्वारा हनुमाननगर स्थित जटमलपुर के पास बने नाका पर चेकिंग के दौरान स्कार्पियो BR 05 PA 5060 को चेक किया गया तो उसमें काफी रकम बरामद किया गया जिसे गिनती करने पर करीब 1 करोड़ 11 लाख 9 हजार 1 सौ 50 रुपये बरामद हुए। वाहन पर सवार एक व्यक्ति रोहित खंडबाल S/0 विजय खंडवाल जयनगर एवम ड्राइवर संतोष पासवान S/0 राजेन्द्र पासवान जयनगर को पूछताछ हेतु बिशनपुर थाना लाया गया।

एक व्यक्ति गौतम जयनगर फरार हो गया है बरामद रूपया के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया है और न ही संतोषप्रद जबाब दे रहे है जांच जारी है एक्सपेंडिचर नोडल ऑफिसर एवम अन्य संबंधित ऑफिसर भी पहुंच कर जांच की करबाई कर रहे है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !