दरभंगा : जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा महिला आई टी आई रामनगर में बनाए गए 04 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वज्रगृह एवं मतगणना हॉल का निरीक्षण किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वज्रगृह परिसर में जल जमाव पाया गया जिसे हटाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को नगर आयुक्त से समन्वय कर दिया गया। वरीय कोषागार पदाधिकारी को पोल्ड ई वी एम प्राप्त करने हेतु पर्याप्त कॉउन्टर बनाने का निर्देश दिया गया।

प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना हॉल में दो प्रवेश द्वार यदि उपलब्ध नहीं है, तो वैकल्पिक व्यवस्था कर बनाने का निर्देश दिया गया,
ताकि एक से मतगणना कर्मी एवं दूसरी गेट से पोलिंग एजेंट का अलग-अलग प्रवेश हो सके। सभी कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया, ताकि एक सप्ताह के बाद पुनः निरीक्षण किया जा सके।

तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों के साथ बिहार विधान परिषद के लिए 5-दरभंगा शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु सीएम आर्ट्स कॉलेज दरभंगा में बनाए गए व्रजगृह का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। सीएम आर्ट्स कॉलेज में वाहन पार्किंग हेतु होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए कोषागार एवं अन्य पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आस-पास के मदरसा एवं अन्य जगहों का निरीक्षण कर वाहन पार्किंग स्थल को पूर्व से चिन्हित कर लें।

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त मनेश मीणा, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता बिजली आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !