दरभंगा : समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में व राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए दरभंगा जिला के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए ईवीएम (बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वी.वी.पैट) का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की एम.सी.सी. लागू होने के तुरंत बाद आप लोगों के साथ बैठक की गई थी और चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई थी।
आज आप सबों को आमंत्रित किया गया है ई.वी.एम. का फर्स्ट रेंडमाइजेशन के लिए। आप अवगत हैं कि ई. वी. एम के तीन पार्ट्स होते हैं बी.यू, सी.यू, एवं वी.वी.पैट उन्होंने कहा कि यह प्रथम रेंडमाइजेशन है जो जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया जाता है और इसके तुरंत बाद कल से आपकी उपस्थिति में रेंडमाइजेशन किया जाएगा। ई.वी.एम. संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को हस्तगत कराया जाएगा। कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर का ई.वी.एम. वज्रगृह शफी मुस्लिम हाई स्कूल में बनाया गया है।
जबकी दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी एवं जाले के लिए वज्रगृह एम एल एकेडमी में बनाया गया है।

इसके उपरांत एन.आई.सी के जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री राजीव कुमार झा ने बताया कि जिले में 6058 बीयू, 4806 सीयू एवं 5329 वीवीपैट का एफ.एल.सी. किया गया है, लेकिन 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 4016 मतदान केंद्र हैं तथा 20% अतिरिक्त बीयू व सीयू तथा 32% वीवीपैट अतिरिक्त जोड़कर 4806 बीयू, 4806 सीयू एवं 5329 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर पहले एक बार डमी रेंडमाइजेशन करके उपस्थित राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों को अवगत कराया एवं उनके संतुष्ट हो जाने के उपरांत सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित ई.वी.एम का रेंडमाइजेशन किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार, आई.एन.सी के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, एनसीपी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, आरजेडी के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा, एलजेपी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !