Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा में 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, नाज़ुक हालत में डीएमसीएच में भर्ती

दरभंगा में 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, नाज़ुक हालत में डीएमसीएच में भर्ती

देखें वीडियो भी..स्वर्णिम एक्सक्लूसिव

डेस्क : देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है। शख्स के पेट में गोली लगी है और वह गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती है। यह पूरी वारदात दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना अंतर्गत सनाहपुर गांव का है जहां दुर्गा मंदिर के पास शाम 5.30 बजे एक युवक को गोली लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम नवीन मिश्रा है जो सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनाहपुर निवासी सुरेश मिश्रा का छोटा पुत्र है। नवीन की उम्र 22 साल बताई जा रही है।

नवीन मिश्रा

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर 4 युवक बैठकर कचौड़ी खा रहा था। उसी समय यह वारदात हुई। उन्होंने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नही हो पाया है। चश्मदीद गवाहों को खोजा जा रहा है ताकि पूरी घटना की जानकारी मिल सके। वहीं पुलिस द्वारा छानबीन जारी है।

देर रात सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने डीएमसीएच पहुंचकर जख्मी युवक से मिले तथा नवीन के परिजनों से पूछताछ की।

डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि वो घटनास्थल पर भी गए थे। युवक सनाहपुर का रहने वाला नवीन मिश्रा है जिसे एक गोली पेट में लगी है ।

जख्मी युवक का ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

वहीं उसके बड़े भाई प्रवीण मिश्रा ने बताया कि छोटे भाई को गोली लगने की सूचना पर जब वहां पहुंचा तो नवीन मुझसे लिपट गया और बोला कि मुझे गोली लगी है। गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई।

कोई भी अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं था। आनन फानन में उसके भाई प्रवीण ने किसी तरह बाइक पर लादकर सिंहवाड़ा पीएचसी पहुंचा। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …