दरभंगा : व्यय प्रेक्षक एन. अशोक बाबू द्वारा आज अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में व्यय संबंधी संवेदनशील गाँव हरियथ, कुर्थो पूर्वी एवं पश्चिमी पहुंचकर वहाँ के ग्रामीणों से व्यय संबंधी संवेदनशीलता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने हरियथ एवं कुर्थो गांव के सभी गलियों, रास्तों पर पैदल चलकर एक-एक घर के लोगों से चुनाव में पैसा एवं अन्य किसी तरह के प्रलोभन, जो चुनाव को प्रभावित करता हो, के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि अगर किन्हीं के द्वारा चुनाव में किसी प्रकार से पैसा का लेन-देन अथवा शराब आदि का प्रलोभन देकर चुनाव प्रभावित करते हैं, तो स्थानीय पुलिस, एफएसटी अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी जानकारी दें।
उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ हम लोग निर्भीक होकर बिना किसी दबाव या प्रलोभन में आए, स्वतंत्र रूप से अपना मतदान करते आए हैं और अगर यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का कोई धमकी या प्रलोभन देता है, तो ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को अवश्य सूचित करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !