दरभंगा : मनीगाछी थाना क्षेत्र के एन एच -57 राजे टोल प्लाजा के पीछे पानी टंकी के नजदीक शनिवार को कार की चालक ने कट पर खड़ी एक मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
ठोकर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हेंं एंबुलेंस से तत्काल डीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया। जहां वह जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है।

घटना के संबंध में कार सवार पूर्णिया निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि वे लोग पटना से अपने परिवार सहित कार से अपने घर पूर्णिया जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना स्थल के कट के नजदीक दो बाइक सवार खड़ा थे। अचानक बाइक मोड़ देने के कारण टक्कर हो गई। बाइक को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन बचाने में सफल नहीं हो सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !