Breaking News

मोची के साथ बैठ मशकुर उस्मानी ने की बातचीत, बोले – मेहनतकशों का सम्मान और बराबरी का समाज हमारा संकल्प

दरभंगा/जाले (सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट) : दरभंगा जिले के 87-जाले विधानसभा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार डॉ मशकुर अहमद उस्मानी को जनता का भारी समर्थन मिलते दिख रहा है।

शनिवार को जाले विधानसभा अंतर्गत सिंहवाड़ा दक्षिणी, ब्रह्मपुर पश्चिमी और कछुआ क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मशकुर अहमद उस्मानी ने जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान बाबा साहब अंबेडकर और स्वर्गीय गोनू झा के स्मारक पर माला पहनाकर नमन किया। वहीं सिंघवाड़ा दक्षिण के लालपुर चौक पहुंचने पर सैकड़ों युवाओं और बुज़ुर्गों ने खूब स्नेह देते हुए मिथिला की शान पाग पहनाकर डॉ उस्मानी को सम्मानित किया।

मोची को सम्मान

जनसंपर्क के दौरान डॉ मशकुर अहमद उस्मानी ने सड़क किनारे जूता पोलिश कर रहे मोची के साथ बैठकर बातचीत की एवं मोची के जूता पॉलिश के काम को महसूस भी किया। इसको लेकर उस्मानी ने कहा कि मोची से बातें करना निजी तौर पर मेरे लिए एक सुखद अनुभव था। इन्होंने अपना काम किया और हम इनसे जीत के लिए ढेरों आशीर्वाद लिए।

मोची के साथ बैठे डॉ उस्मानी

डॉ मशकुर उस्मानी ने यह भी कहा कि मेहनतकश का सम्मान और बराबरी ही इस दुनिया को बेहतर बनाएगी। हम तब तक एक बेहतर समाज नहीं गढ़ सकते जब तक हर वर्ग, मेहनतकश तक इस बदलाव का असर नहीं पहुंचे और उनके अधिकार की बात नहीं हो, उनके सम्मान की बात ना हो।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *