डेस्क : दरभंगा के नगर थाना अंतर्गत गांधी चौक मुहल्ले में दो पहिया वाहन की चोरी करते एक युवक को मुहल्ले वासियों ने रंगे हाथ दबोच लिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आक्रोशित लोगों ने चोर को पोल से बांध जमकर पिटाई कर दी। घंटो बाद सूचना मिलने पर मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और आक्रोशित भीड़ से चोर को छुड़ा कर हिरासत में ले लिया।

दरभंगा में दोपहिया वाहन चोर के आतंक से लोग परेशान हैं। चोर ने इस इलाके में कई दुपहिया वाहन की चोरी की घटना को अंजाम दिया। आज नगर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक मुहल्ले में एक चोर के द्वारा स्कूटी को चुराने का प्रयास कर ही रहा था कि मुहल्ले के युवक रवि शर्मा ने देख लिया और अपने दोस्तों के साथ चोर को पकड़ कर पोल में बांध दिया जिसके बाद गुस्साए मुहल्लेवासियों ने युवक की पिटाई भी की। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर चोर को साथ थाने ले गई। चोर के पास से लोहे का सरिया बरामद हुआ जिससे वो स्कूटी का ताला तोड़ा करता था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !