सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अब केंद्र में मंत्री बने हैं। उन्हें इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है। मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
एक ओर जहां उनके स्वागत के लिए बिहार में पार्टी की ओर से बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं तो दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है। बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू के निवर्तमान संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने भी इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को बधाई दी है।

राजेश्वर राणा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ता बिहार अब आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने से इस्पात विभाग एवं इससे जुड़े उद्योग विकसित होंगे और इस क्षेत्र में भी भारी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।राजेश्वर राणा ने इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को बधाई देने के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके नेतृत्व में बढ़ते बिहार के साथ साथ जदयू पार्टी को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने पर भी हार्दिक बधाई दी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !