दरभंगा : सीएम नीतीश के निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में दूसरे दिन दरभंगा के लहेरियासराय पोलो मैदान में आयोजित ‘चेतना सभा’ में युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पोलो मैदान में चेतना सभा के मंच पर मुख्यमंत्री के पहुँचने के बाद युवा जदयू कार्यकर्ता मंच पर जाने के लिए आगे बढ़ें तो जिला प्रशासन द्वारा मंच पर जाने से रोक दिया गया. जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने पंडाल में जमकर हंगामा किया तथा नारेबाजी भी की. हालाँकी लगभग 10 मिनट के बाद उन्हें मंच पर जाने की अनुमति मिल गई तब जाकर हंगामा शांत हुआ.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !