सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : आयुक्त कार्यालय,दरभंगा के सभागार में आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा का विदाई-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी संजीव कुमार ने श्री झा के कुशल प्रबंधन क्षमता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ श्री झा को नए दायित्व मिलने की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
मौके पर उपस्थित सभी कर्मियों की ओर से दरभंगा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के प्रधान सहायक रतीश झा ने सचिव दुर्गानंद झा के कार्यकाल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत मे आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त सहित सभी कर्मियों के सकारात्मक सहयोग हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया।

इस अवसर पर आयुक्त के निजी सचिव दीपक कुमार,अखलाखुर रहमान,प्रकाश कुमार झा,कुंदन कुमार,ज्वाला प्रसाद,सहित सभी कर्मी उपस्थित थे । विदित हो कि आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा का तबादला बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव पद पर हुआ है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !