डेस्क : कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बिहार सरकार इसकी तैयारी कर रही है। ये बातें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आईजीआईएमएस में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन अवसर पर कही। इसका शुभारंभ पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर सांसद ने कहा कि 233 लीटर क्षमता वाले प्लांट से 50 मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

अस्पताल के निदेशक डॉ. आरएन विश्वास ने कहा कि इसके अलावा दो अन्य क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण आईजीआईएमएस परिसर में किया जा रहा है। सभी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएंगे। इसके बाद यहां मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के अलावा स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से यहां 1200 बेड का नया अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद कोई भी मरीज बिना इलाज के वापस नहीं लौटेंगे। फिलहाल बेड की कमी के कारण इमरजेंसी के कई मरीज बिना इलाज के लौटाए जाते हैं। इस अवसर पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कृष्ण गोपाल समेत कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !