ब्लाक प्रमुख चकरनगर के शपथ ग्रहण समारोह में स्थानीय नेता नदारद दिखे
-नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुनीला देवी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कस्बाई और क्षेत्रीय सपा के जाने-माने वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल
-स्थानीय सपा नेताओं के शामिल न होने से चर्चा रही जोरों पर,वहीं भाजपा के कई कार्यकर्ता समारोह में हुए दाखिल
(डॉ0 एस. बी. एस. चौहान) चकरनगर/इटावा, 20 जुलाई :: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में उप जिलाधिकारी ज्योतिषना बन्धु ने ब्लाकप्रमुख सुनीला देवी सहित मौजूदा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।उक्त मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व से नियोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि के रूप अंशुल यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को लग जाने की अपील की है।श्री यादव ने कहा चकरनगर की जनता ने हमेशा सपा का साथ देने का काम किया है।हम समाजवादी लोग हमेशा कंधा से कंधा लगाकर काम करेंगे। तो वहीं स्थानीय पुराने नेताओं की तस्वीर देखने को नही मिली जो कि शपथ के दौरान चर्चा का विषय बना रहा है। पूर्व ब्लाकप्रमुख महिपाल सिंह यादव,पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश यादव उर्फ झब्बू,पूर्व प्रधान जनबेद यादव,जिला पंचायत सदस्य राजेश चौहान उर्फ बबलू सहित दो दर्जन क्षेत्रीय मुख्य सपा नेता भी नदारद दिखे।

राजनैतिक गलियारों से छन-छन कर मिली खबरों के मुताबिक पुराने समाजवादियों की उपेक्षा करना 2022 में कही महंगी न पड़ जाए? लेकिन यहीं पर दूसरे लोगों का भी मानना है कि ऐसा संभव इसलिए नहीं लग रहा है कि यदि सपा में स्थानीय 2 फांट होते तो सुनीला देवी को ब्लाक प्रमुख पद पर पहुंचाने के लिए नीचे से लेकर ऊपर तक सभी नेताओं को एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ता जो यह कार्य बड़े ही आसानी पूर्वक संपन्न हुआ है, तो इसलिए यह बात दूरस्थ होकर भविष्य के गर्त में छिपी है। प्राप्त खबरों के मुताबिक क्षेत्र से ज्यादातर लोग हैंवरा और जसवंतनगर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शरीक हुए।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !