Breaking News

गेस्ट हाउस में लड़का-लड़की का नजारा देख पुलिस भी शर्मशार, बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 5 गिरफ्तार

डेस्क : बिहार पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की खबर मिली तो उसने छापेमारी की। गेस्ट हाउस का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। पुलिस ने छापेमारी कर गेस्ट हाउस से देह व्यापार में संलिप्त एक महिला, एक युवती सहित होटल मालिक शाहिद अली के अलावा दो अन्य युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला अररिया का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ गेस्ट हाउस में गैर कानूनी ढंग से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। इसी कड़ी में छापेमारी के दौरान अलीशा रेस्ट हाउस के एक कमरे से एक महिला और पुरुष को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त एक और महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए अलीशा रेस्ट हाउस के संचालक शाहिद अली पिता सज्जाद अली कोढेली किरकीचीया, मिट्ठू कुमार यादव पिता मनोज यादव वार्ड नं 06 पलासी, नरपतगंज, मोहन दास पिता मुंगालाल दास वार्ड नं 08 भागवतपुर ,छातापुर सुपौल, अनिता देवी पति रमेश दास जीवछपुर, भीमपुर सुपौल व सहबाजपुर की एक युवती शामिल है।

इस मौके पर डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि प्रशासन को कुछ होटलों और गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिल रही थी। जिस आलोक में छापेमारी की गई। छापेमारी में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के अलावा एसआई राजेश भारती, चंद्रप्रकाश प्रसाद, अजय कुमार यादव, महिला पुलिस बल, टाइगर मोबाइल के जवान अहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Advertisement
Polytechnic Guru

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *