डेस्क : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 23 मार्च को हंगामे पर काबू करने के नाम पर विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी मामले में अब एक्शन हुआ है। इस आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी जांच में दोषी पाए गए थे।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
गौरतलब है कि 23 मार्च को विधानसभा परिसर में विधानसभा के सुरक्षा प्रहरी की संख्या काफी कम रहने के कारण मार्शल और बिहार पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बजट सत्र का वह दिन विधानसभा में काफी हंगामेदार रहा।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल विधेयक के विरोध में राजद के विधायको ने उस दिन सदन के अंदर जमकर हंगामा मचाया था। शाम को विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के कमरे के बाहर धरना देकर उनका घेराव किया था। इसके बाद विधानसभा में पुलिस बल का प्रयोग करते हुए विरोध करने वाले तमाम विधायकों को सदन से धक्के मार कर बाहर निकाला गया। आरोप लगा कि इस दौरान हंगामे पर काबू पाने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी की।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !