Breaking News

एके-47 के साथ कुख्यात मुन्ना मिश्रा को बिहार एसटीएफ ने दबोचा, 8 साल से फरार दिलीप मिश्रा उर्फ मुन्ना 50 हजार का इनामी

डेस्क : 50 हजार का इनामी कुख्‍यात मुन्‍ना मिश्रा को यूपी के बलिया से बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एके-47 सहित कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुन्‍ना पर हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी सहित 18 संगीन मामले चल रहे हैं।

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पानन महुअवा गांव के रहने वाले कुख्यात मुन्ना मिश्रा उर्फ दिलीप मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर गोपालगंज के लिए लेकर रवाना हो गई है। मुन्‍ना मिश्रा करीब आठ सालों से फरार चल रहा था। बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। करीब दो महीने पहले कटेया थाना के जमुनहा में एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या के मामले में उसका नाम आया था। उस वारदात के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार दबिश दे रही थी।

कुख्यात दिलीप मिश्रा उर्फ मुन्ना

इसी बीच एसपी आनंद कुमार को जानकारी मिली कि कुख्यात अपराधी मुन्‍ना मिश्रा उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और बलिया में रह रहा है। वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। इसके बाद गोपालगंज के एसपी ने एक टीम का गठन किया। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की टीम उत्‍तर प्रदेश पहुंची। एसटीएफ यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थी। घेराबंदी करके एसटीएफ ने मुन्‍ना मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एके 47 और बड़ी संख्‍या में कारतूस मिले हैं।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *