डेस्क : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपतियों ने नाम की घोषणा कर दी है. शिक्षा विभाग ने सभी 12 नए कुलपतियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. प्रो.कामेश्वर नाथ सिंह को साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नया कुलपति बनाया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
शिक्षा विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार जिन 12 यूनिवर्सिटीज में नए वीसी नियुक्त किए गए हैं उनमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद आदि के नाम शामिल हैं.

प्रोफेसर डॉ. तंकेश्वर कुमार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, प्रोफेसर सत्य प्रकाश बंसल को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश, डॉ. संजीव जैन को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, प्रोफेसर क्षिति भूषण दास को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, प्रोफेसर बट्टू सत्यनारायण को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, प्रोफेसर मुथुकलिंगन कृष्णन को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु, डॉ. बसुथ्कर जे राव को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार, प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला को नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, डॉ. अलोक कुमार चक्रवाल को गुरु घशिदास यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर सैयड ऐनुल हसन को मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी और प्रोफेसर एन. लोकेंद्र सिंह को मणिपुर यूनिवर्सिटी का नया कुलपति बनाया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !