लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 4991 नये मरीज मिलें। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17 लाख 2334 हो गई है। इन चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित 95 मरीजों की मौत भी हुई जबकि 5863 मरीज कोरोना से जंग जीते। इन मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
लखनऊ में ही मिलें 796 नये मरीज
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक 796 कोरोना मरीज लखनऊ में मिलें। कानपुर नगर में 348, प्रयागराज में 319, गोरखपुर में 186, वाराणसी में 147, देवरिया में 119, अलीगढ़ में 106, इटावा में 129, मुरादाबाद में 96, बरेली में 92, झांसी में 92, गाजियाबाद में 81, गौतमबुद्ध नगर में 79, कुशीनगर में 90, लखीमपुर खीरी में 92, सीतापुर में 87 तथा बलिया में 83 नये मरीज मिले हैं।
सबसे अधिक 11 मौतें भी लखनऊ में हुईं
इन चौबीस घंटे के दौरान लखनऊ में सबसे अधिक 11 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई। कानपुर नगर में 09, प्रयागराज में 05, वाराणसी और गोरखपुर में 04-04, झांसी, मेरठ और मुरादाबाद में 03-03, आजमगढ़ में 07, गाजीपुर में 04, पीलीभीत में 03, बहराइच में 05 कोरोना से पांच जानें गईं। अन्य कुछ जिलों में भी एक से दो मरीजों की मौत मिलाकर कुल 95 कोरोना पीड़ितों की मौत की रिपोर्ट मिली है। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 2733 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को राज्य में कोरोना के 48511 सक्रिय केस थे। इलाज के बाद अब तक 12 लाख एक हजार 90 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 1014 मरीज लखनऊ में स्वस्थ घोषित किए गए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !