दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा 01 जुलाई से टीकाकरण महाअभियान 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका विशेष अभियान चलाया गया था और प्रत्येक जिला के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

दरभंगा जिले के लिए लगभग 26 लाख टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। अब तक दरभंगा जिला के कुल – 96 सेशन साइट्स में कुल 8,00,382 लोगों को टीका लगाया गया है। जिसमें 6,76,412 लोगों को प्रथम डोज एवं 1,23,970 लोगों को द्वितीय डोज का टीका दिया गया है। दरभंगा जिला में प्रतिदिन लगभग 02 हजार से अधिक लोगों को लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

टीकाकरण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी लगातार टीकाकरण केन्द्रों पर भ्रमण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया जाता रहा तथा लोगों को टीका लगवाने को प्रोत्साहित किया जाता रहा।
अगर टीका लगवाने हेतु लोगों में इसी तरह उत्साह बरकरार रहा तो शीघ्र ही दरभंगा जिला टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाला पहला जिला बन जाएगा।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !