Breaking News

COVID-19 मंगलवार को भी डिस्चार्ज ज्यादा, संक्रमित कम, मौतें सर्वाधिक 77

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: प्रदेश के लिए सोमवार की तरह मंगलवार को भी यह राहत की बात है कि पिछले 24 घंटों में 4799 डिस्चार्ज हुए तो कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज की संख्या से कम 4336 हुए। लेकिन मौतें अब तक की सबसे ज्यादा 77 हुई हैं। सोमवार को भी सबसे ज्यादा मौतें 69 हुईं थीं। मंगलवार को हुई 77 मौतों में से सबसे ज्यादा कानपुर नगर में 14 हुई हैं। इसके बाद लखनऊ में 12 हुई हैं। बलिया में छह प्रयागराज में पांच और वाराणसी में तीन हुई हैं। गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अयोध्या, संतकबीरनगर, उन्नाव, संभल, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद और भदोही में दो-दो मौतें हुई हैं। झांसी, जौनपुर, देवरिया, शाहजहांपुर, बस्ती, महाराजगंज, सुलतानपुर, चंदौली, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात और बलरामपुर में एक-एक मौत हुई हैं।

कोराना संक्रमित मरीजों में 10 बड़े जिले

लखनऊ – 514 गोरखपुर – 267 कानपुर नगर – 261 प्रयागराज – 175 गाजियाबाद – 156 वाराणसी – 148 कुशीनगर- 137 बरेली – 130 मुरादाबाद – 103 अलीगढ़ – 100

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *