Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / क्षतिग्रस्त सड़कों का तुरंत मरम्मत करवाने का‌ डीएम ने दिए निर्देश

क्षतिग्रस्त सड़कों का तुरंत मरम्मत करवाने का‌ डीएम ने दिए निर्देश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर को सतीघाट-राजघाट सड़क की मरम्मति शीघ्र करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेनीपुर सरदार टोला, जरिसो में पानी भर गया है, जिसके कारण सड़क में भी कटाव हो रहा है। पानी उतरते ही इस सड़क की मरम्मति करा दी जाए।

डीएम डॉ त्यागराजन एस एम

उन्होंने पथ निर्माण विभाग, दरभंगा प्रमण्डल को अपने कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के माध्यम से बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वेक्षण कराकर शीघ्र मरम्मति करवाने के निर्देश दिये। पथ निर्माण प्रमण्डल, बेनीपुर को भी यही निर्देश दिया गया।

Ambedkar Hall Collectorate Darbhanga

जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यम सहाय ने बताया कि कुशेश्वरस्थान अंचल में जल स्तर में वृद्धि हुई हैं, इसके तीन पंचायत पूर्णतः एवं 03 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हुआ है। जिले में बाढ़ प्रभावित पंचायतों की संख्या बढ़कर 105 हो गयी है, जिनमें 38 पंचायत पुर्णतः एवं 67 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं।

Polytechnic Guru Darbhanga

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय, जिला कृषि पदाधिकारी एवं कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …