डेस्क : बिहार सरकार ने शुक्रवार को पांच आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन देने की अधिसूचना जारी की है. इन सबों को अपर सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है.
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
इनमें सबसे पहले नाम खुर्शीद आलम खां का है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे खुर्शीद आलम खां 2005 में प्रमोशन पाकर आईएएस बने थे. वे कब के रिटायर हो चुके हैं सरकार ने आदेश निकाला है कि उन्हें 2014 से या फिर जिस तिथि को उन्होंने आईएएस का पद ग्रहण किया था उस तिथि से प्रमोशन दिया जायेगा.इसके अलावा चार औऱ अधिकरियों को प्रमोशन मिला है.

बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार पंसारी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक संजीव कुमार, सहकारिता विभाग में निदेशक पद पर तैनात राजेश मीणा औऱ मुंगेर के नगर आय़ुक्त श्रीकांत शास्त्री को अपर सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !